Awards Campus News Faculty Awards

डा.शल्या राज महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित

Pinterest LinkedIn Tumblr
मेरठ। अरूणोदय संस्था द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज को दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी एवं राज्यसभा सांसद कांता कर्दम व अरूणोदय संस्था की अध्यक्षा अनुभूति चौहान ने ‘‘मोस्ट इन्फलूएनशियल वूमेन‘‘ अवार्ड देकर सम्मानित किया। डा. शल्या राज को यह अवार्ड शिक्षा, चिकित्सा एवं महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के सम्बन्ध में मिला। देश में प्रभावशाली सशक्त महिला के रूप में यूथ आइकॉन बनकर उभर रही सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज के द्वारा महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से महिलाओं को अधिकार दिलाने, उन्हें शिक्षा से जोड़ना एवं महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु कार्य किये जा रहे है। डा. शल्या राज के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो ने उन्हें देश की सबसे सशक्त महिला की सूची में शुमार कर दिया है।
सम्मान प्राप्त करने पर डा. शल्या राज ने मुख्य अतिथि सांसद मीनाक्षी लेखी, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम एवं अरूणोदय संस्था का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये उन्हें जागरूक करने के साथ प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है ताकि महिलाएं अपनी प्रतिभा साबित करके समाज एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय में शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ विद्यार्थियों में कौशल विकास के गुण स्थापित किये जा रहे है और इसमें विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने के साथ छात्राआें को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देशहित में योगदान देने के प्रति प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को विधिक जागरूकता, शिक्षा का अधिकार, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या आदि जैसे विषयों पर समय समय पर सेमिनार, कार्यशाला आयोजित करके जागरूक किया जा रहा हैं।

External links

Write A Comment

Pulse October 2022 Pulse August 2022 Bhoomika Vasishth coming to Subharti University Pulse March 2022 Cyber Crime