Awards Campus News Home University Award

Legal Awareness Award By Delhi State Legal Service Authority

Pinterest LinkedIn Tumblr

Swami Vivekanand Subharti University was honoured with a Legal Awareness Award in a program organized by the Delhi State Legal Service Authority in partnership with Jan Sahayak Samiti at Hostel Janpad, New Delhi.

The award was received by the Pro-Chancellor of the University, Prof. (Dr.) V.P. Singh by the Secretary, Delhi State Legal Service Authority, Additional District Sessions Judge Mr. Kamaljit Arora, Special Commissioner of Delhi Police – Mr. Sanjay Singh and Secretary-General of Bhagidari Jan Sahayak Samiti, Mr. Vijay. Gaur.

 

सुभारती विश्वविद्यालय ‘‘विधिक जागरूकता अवार्ड‘‘ से सम्मानित

मेरठ। नई दिल्ली के जनपद होटल स्थित इंदिरा गांधी नेशनल सेन्टर फॉर आर्ट, भारत सरकार के सभागार में दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय को विधिक जागरूकता अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर प्रोफेसर डा.वी.पी.सिंह को दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सेक्रेट्री एवं अतिरिक्त ज़िला सत्र न्यायाधीश श्री कमलजीत अरोड़ा, दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर श्री संजय सिंह एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के सेक्रेट्री जनरल विजय गौड़ ने प्रदान करके सम्मानित किया। साथ ही सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डा. वैभव गोयल भारतीय को भी विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर प्रोफेसर डा. वी.पी. सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी एवं भागीदारी जन सहयोग समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय के आदर्शों का सम्मान है जो समाज में संविधान के मूल्यों को स्थापित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज देश के प्रतिष्ठित लॉ कॉलिज में शुमार है, जिसमें विद्यार्थियों को न्याय को सर्वसुलभ बनाने हेतु विधि के ज्ञान से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समय समय पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया जाता है और विशेष रूप से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का ज्ञान देकर विधिक सहायता प्रदान की जा रही है।

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा. जी.के थापलियाल ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सम्मान हमेशा परिश्रम से कार्य करके एक दूसरे के सहयोग करने से मिलता है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से सुभारती विश्वविद्यालय में निःशुल्क विधिक केन्द्र स्थापित है, जो क्षेत्र के लोगो को विधिक सहायता प्रदान करके लाभान्वित कर रहा है। उन्होंने सभी से संविधान का पालन करने के साथ अपने अधिकारों को पहचान कर देशहित में कार्य करने की अपील की।

सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने विधिक जागरूकता सम्मान मिलने पर हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा विधि के क्षेत्र में न्यायिक व्यवस्था को सशक्त किया जा रहा है, इससे समाज के सभी व्यक्तियों को विधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधि की शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता मिलती है और सुभारती विश्वविद्यालय समाज में विधिक जागरूकता हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

सुभारती लॉ कॉलिज के डीन डा. वैभव गोयल भारतीय ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सहयोग से सुभारती लॉ कॉलिज के विधिक विशेषज्ञ निःशुल्क कानूनी सहायता क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा रहे है। जरूरतमंद व्यक्ति सुबह 8 बजे से साय 4 बजे तक सुभारती लॉ कॉलिज के निःशुल्क विधिक केन्द्र में आकर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांव में सुभारती लॉ कॉलिज की ओर से विधिक केन्द्र स्थापित किये गये है जो निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान कर रहे है।

इस अवसर पर सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण ने प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर प्रोफेसर डा.वी.पी.सिंह, कुलपति डा.जी.के थापलियाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज सहित विश्वविद्यालय परिवार को नई उपलब्धि प्राप्त करने हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में दिल्ली की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मिस नम्रता अग्रवाल, उपभोक्ता फोरम के सदस्य डा. राजेन्द्र धर, इंदिरा गांधी नेशनल सेन्टर फॉर आर्ट के डीन प्रोफेसर आर.सी. गौड़, युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर, सुभारती लॉ कॉलिज के प्राचार्य डा. वैभव गोयल भारतीय, चीफ प्रोक्टर डा. मनोज कुमार त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी सहित देशभर के शिक्षाविद, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

External Link

Write A Comment

Pulse October 2022 Pulse August 2022 Bhoomika Vasishth coming to Subharti University Pulse March 2022 Cyber Crime