विश्वविद्यालय परिचय
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम, 1956 की धारा- 2 (एफ) के अंतर्गत एक विश्वविद्यालय है, जिसे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश अधिनयम, 2008 के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
विश्वविद्यालय की स्थापना महायान थेरवाद वज्रयान बौद्ध धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट, मेरठ के तत्वावधान में की गई है, जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में सेवा के उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-58, दिल्ली बाईपास रोड, मेरठ पर स्थित है, विश्वविद्यालय परिसर को ‘सुभारतीपुरम’ कहा जाता है। इस परिसर का विस्तार लगभग 250 एकड़ भूमि पर है, जिसमें भव्य भवन, हरे-भरे उपवन, वाटिकाएँ तथा क्रीड़ा स्थल हैं। विश्वविद्यालय 5000 से अधिक लोगों के साथ, इस परिसर के परिवेश को जीवंत, सर्वोत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए समर्पित है।
विश्वविद्यालय के कई घटक महाविद्यालय हैं, जो अधिकाँश विषयों जैसे मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नेचुरोपैथी, योगिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, पत्रकारिता, शिक्षा, पुस्तकालय, कला और विज्ञान, होटल मेनेजमेंट, बौद्ध अध्ययन आदि में उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं।
विश्वविद्यालय को 2013 में ‘भारतीय विश्वविद्यालय संघ’ की सदस्यता से सम्मानित किया गया है। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल एंड स्कूल ऑफ एजुकेटर्स” ने विश्वविद्यालय को “शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर 2013-2014” से सम्मानित किया है। साथ ही विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कई पाठ्यक्रमों संचालित हैं, जिन्हें यूजीसी के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (पूर्व में यूजीसी-एआईसीटीई-डीईसी की संयुक्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है)। विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में NAAC द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है।
संरक्षक मंडल

प्रो. (डॉ.) जी. के. थपलियाल
माननीय कुलपति, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

प्रो. (डॉ.) शल्या राज
माननीय सीईओ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ
मुख्य वक्ता

डॉ. बालेन्दु शर्मा दाधीच
निदेशक- भारतीय भाषाएँ और सुगम्यता, माइक्रोसॉफ्ट
मार्गदर्शन
प्रो. (डॉ.) सुधीर त्यागी
अतिरक्त अधिष्ठाता, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय।
डॉ. मनोज त्रिपाठी
विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ।
संयोजक
डॉ. सीमा शर्मा
सह आचार्य (हिंदी), राहुल सांकृत्यायन सुभारती स्कूल ऑफ लिंग्विस्टिक्स एंड फॉरेन लैंग्वेजिज
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ
आयोजन समिति
डॉ. रफत खानम, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. दुर्वेश कुमार, डॉ. नेहा, सुश्री श्रुति नागर, डॉ. यशपाल, डॉ. मनीषा लूथरा ।
अनुसूची
11:00 प्रारंभ एवं विश्विद्यालय परिचय
11:05 स्वागत कथन: डॉ. मनोज त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ।
11:10 मार्गदर्शन: माननीय कुलपति जी, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय ।
11:15 मुख्य वक्तव्य: डॉ. बालेंदु शर्मा, लेखक एवं वरिष्ठ तकनीकविद, माइक्रोसॉफ्ट।
12:15 धन्यवाद ज्ञापन: डॉ. सुधीर त्यागी, अतिरक्त अधिष्ठाता, कला एवं मानविकी संकाय ।