Campus News Webinar

The pandemic has disrupted life globally.

Pinterest LinkedIn Tumblr

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के परिसर में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2020 को वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपरान्ह 02ः00 बजे से प्रारम्भ हुआ। जिसमें प्रतिष्ठित सम्मानीय मुख्य अतिथि डॉ0 संजीव कुमार बालयान, राज्य मंत्री मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन, भारत सरकार एवं मुख्य वक्ता श्री तपन कुमार, प्रान्त संगठन मंत्री विद्या भारती, मेरठ प्रान्त द्वारा कार्यक्रम प्रसंग आत्मनिर्भर भारत पर विशेष प्रस्तुति एवं सफल वेबिनार का आयोजन संम्पन्न किया गया।
प्रमुख प्रवक्ता श्री तपन कुमार जी ने भारत की शिक्षा पद्धति तथा जल संरक्षण, पर्यावरण, परिस्थिति के अनुसार समस्या का निदान और बच्चों को बचपन से ही आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि डॉ0 संजीव कुमार बालयान जी ने सरकार की आत्मनिर्भर भारत की नीतियों पर प्रकाश डाला एवं चल रही शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं विकसित भारत के लिए उसके पाँच स्तम्भ पर परिचर्चा की एवं आत्मनिर्भर गाँव से ही आत्मनिर्भर भारत की नींव की कल्पना की जा सकती है पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इस सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से सभी को रूबरू कराया।
कार्यक्रम में माननीय कुलपति ब्रिगेडियर डा0 वी0पी0 सिंह जी ने सुभारती विश्वविद्यालय में किये जा रहे प्रयासो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें हर क्षेत्र जैसे, रक्षा, स्वास्थ्य, सेवा इत्यादि में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों एवं संकाय के सदस्यों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक द्वारा देशहित एवं आत्मनिर्भर भारत के परिपेक्ष हिताय वेबिनार में बढ़चढ कर हिस्सा लिया एवं इसके उद्वेश्य को सफल बनाने के लिए सकारात्मक उपस्थिति दर्ज करायी। यह आयोजन सम्पूर्ण भारत को आत्मनिर्भरता द्वारा उन्नत विकास के मार्ग को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। जिसमें आत्मनिर्भर बनने एवं बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर अनुकरणीय उदाहरण पर प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी अनुसंधान द्वारा स्वंय पर निर्भर हेतु विभिन्न सकारात्मक पहल एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गयी जिसके द्वारा करोनाकाल में सामान की प्रति पूर्ती एवं उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
विश्वविद्यालय के लगभग 200 अध्यापकों ने इस वेबिनार में भाग लिया और इसके उपरान्त इसको फेसबुक और यूटयूब पर पुनः प्रसारण किया गया, जोकि लगभग 5000 छात्र-छात्राओं एंव शिक्षकगणों के लिए प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव
डा.विवेक संस्कृति द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रतिकुलपति डॉ0 विजय वधावन ने सभी माननीयों को धन्यवाद प्रस्तुत किया तथा संयोजक महाविद्यालय, साइट के डीन व प्रिंसिपल डॉ0 मनोज कपिल एवं आई0क्यू0ऐ0सी0 संभाग को कार्यक्रम के पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालन कर्ता तथा प्रतिभागियों की खुले हृदय से सराहना की।

Write A Comment

Pulse October 2022 Pulse August 2022 Pulse March 2022 Cyber Crime Pulse – Jan 22