Buddhist Studies Home

एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “स्वाधीनता संग्राम में श्री धनसिंह कोतवाल का योगदान”

Pinterest LinkedIn Tumblr

सम्पूर्ण भारत में इस वर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव देश के गौरव महान क्रान्तिकारी और देशभक्त वीर सपूतों की स्मृति के बिना कभी भी पूर्ण नहीं हो सकता है। अपने पूर्वजों की वीरता और साहस से युक्त कहानियाँ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करती हैं। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए ‘सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज’, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 10 मई 2022 को क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में “स्वाधीनता संग्राम में श्री धनसिंह कोतवाल का योगदान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने का उद्देश्य क्रांतिधरा की महत्वपूर्ण विरासत को सहेजना है।

विश्वविद्यालय परिचय

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अधिनियम, 1956 की धारा- 2 (एफ) के अंतर्गत एक विश्वविद्यालय है, जिसे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश अधिनयम, 2008 के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

विश्वविद्यालय की स्थापना महायान थेरवाद वज्रयान बौद्ध धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट, मेरठ के तत्वावधान में की गई है, जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में सेवा के उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-58, दिल्ली बाईपास रोड, मेरठ पर स्थित है, विश्वविद्यालय परिसर को ‘सुभारतीपुरम’ कहा जाता है। इस परिसर का विस्तार लगभग 250 एकड़ भूमि पर है, जिसमें भव्य भवन, हरे-भरे उपवन, वाटिकाएँ तथा क्रीड़ा स्थल हैं। विश्वविद्यालय 5000 से अधिक लोगों के साथ, इस परिसर के परिवेश को जीवंत, सर्वोत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के लिए समर्पित है।

विश्वविद्यालय के कई घटक महाविद्यालय हैं, जो अधिकाँश विषयों जैसे मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नेचुरोपैथी, योगिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, पत्रकारिता, शिक्षा, पुस्तकालय, कला और विज्ञान, होटल मेनेजमेंट, बौद्ध अध्ययन आदि में उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं।

विश्वविद्यालय को 2013 में ‘भारतीय विश्वविद्यालय संघ‘ की सदस्यता से सम्मानित किया गया है। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल एंड स्कूल ऑफ एजुकेटर्स” ने विश्वविद्यालय को “शिक्षा, विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामाजिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग यूनिवर्सिटी ऑफ द ईयर 2013-2014” से सम्मानित किया है। साथ ही विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कई पाठ्यक्रमों संचालित हैं, जिन्हें यूजीसी के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (पूर्व में यूजीसी-एआईसीटीई-डीईसी की संयुक्त समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है)। विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में NAAC द्वारा ‘ए’ ग्रेड प्रदान किया गया है।

सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज परिचय

सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र है। इस संस्थान की स्थापना के अवसर पर 13 देशों के बौद्ध प्रतिनिधियों ने आशातीत प्रतिक्रिया दी तथा विश्वविद्यालय परिसर में इस संस्थान के उद्घाटन आयोजन में सक्रिय सहभागिता की। 10 मार्च 2018 को इस ऐतिहासिक बैठक में, सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज की स्थापना बौद्ध सिद्धांतों के अनुरूप की गई थी और वेसाक माह में एसएसबीएस का औपचारिक रूप से उद्घाटन करने का निर्णय लिया गया था। यह जनपद मेरठ के इतिहास में पहली घटना थी जब बौद्ध धर्म और बौद्धसंघ के लगभग सभी संप्रदायों के विद्वानों का प्रतिनिधित्व रहा व बौद्ध अध्ययन की प्रगति हेतु सभी एक मंच पर एकत्रित हुए। इस ऐतिहासिक अवसर पर, 13 देशों के लगभग 130 बौद्ध भिक्षुओं, विद्वानों और शिक्षकों ने बोधि वृक्ष को श्रद्धांजलि दी। यह भी उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में, सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के समीप एक प्राचीन बोधि वृक्ष है जिसकी आयु लगभग 115 है। विशेषज्ञों द्वारा इस तथ्य की पुष्टि की गई है। 

मुख्य विषय :

स्वाधीनता संग्राम में श्री धन सिंह कोतवाल का योगदान

उपविषय:

  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश का स्वाधीनता संग्राम में योगदान
  • 1857 की क्रांति: एक सशस्त्र विद्रोह
  • सशस्त्र क्रांति के अनाम नायक
  • सशस्त्र क्रांति से सम्बन्धित साहित्य

आलेख भेजने हेतु जानकारी एवं दिशानिर्देश:-

  • शोध आलेख शब्द सीमा 1500 से 2000 है।
  • शोध आलेख फ़ॉन्ट Ms-Word/Unicode Mangal में जिसका फ़ॉन्ट 12 होना चाहिए। शोध आलेख में संदर्भ अवश्य होने चाहिए। 
  • शोध आलेख की Soft Copy तथा PDF दोनों में इस ईमेल  –  dhansinghkotwal.akam@gmail.com पर प्रेषित करें।
Add a heading (2)
  • शोध आलेख में अपने नाम के साथ व्हाट्सएप नंबर तथा ई-मेल आईडी का उल्लेख अवश्य करें।  
  • शोध आलेख भेजने की अंतिम तिथि 30-04-2022 इसके बाद शोध आलेख स्वीकार नहीं किये जाएँगे। 
  • सभी प्रतिभागियों को  प्रस्तुत लिंक https://forms.gle/34LFzEp3CKbS5UnP7  पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
  • पंजीकरण हेतु कोई भी शुल्क देय नहीं है।
  • पंजीकरण करने के उपरांत https://t.me/+G8qz8sBZDFE1Y2M1 लिंक के माध्यम से  टेलीग्राम समूह से जुड़ें।
  • अधिक जानकारी हेतु डॉ. अलोक वर्मा से +918460887342, +918707484725 पर सम्पर्क करें।
Add a heading (1)

आयोजन समिति

मुख्य अतिथि

माननीय रामदास अठावले

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री
भारत सरकार

मुख्य संरक्षक

डॉ. अतुल कृष्ण

माननीय संस्थापक, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

सुश्री स्तुति नारायण कक्कड़

माननीय कुलाधिपति, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

प्रो. (डॉ.) के. टी. एस. सराओ

माननीय प्रति कुलाधिपति, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

संरक्षक मंडल

प्रो. (डॉ.) जी. के. थपलियाल

माननीय कुलपति, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

प्रो. (डॉ.) शल्या राज

माननीय सीईओ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

डॉ. हीरो हितो

प्रशासनिक प्रमुख एवं मुख्य सलाहकार, सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

संयोजक

डॉ. सीमा शर्मा 

सह आचार्य (हिंदी), राहुल सांकृत्यायन सुभारती स्कूल ऑफ लिंग्विस्टिक्स एंड फॉरेन लैंग्वेजिज
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

सह संयोजक

सुश्री पल्लवी त्यागी

सहायक आचार्य, तथागत शोधपीठ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ

अयोजक

सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR)

आयोजन समिति

डॉ. रवींद्रनाथ शर्मा, डॉ. चंपालाल मंद्रेले, डॉ. मनीषा लूथरा, डॉ. यशपाल, डॉ. अलोक वर्मा, डॉ. पल्लबी मुखर्जी, डाॅ. प्रवीण कुमार, समीर सिंह, प्रवीण शर्मा, अमित चतुर्वेदी, अनुज, लोकेश निगम!

Write A Comment

Pulse October 2022 Pulse August 2022 Bhoomika Vasishth coming to Subharti University Pulse March 2022 Cyber Crime